एक सूचना, त्वरित कार्रवाई और भरोसे की जीत

अरुनीन्द्र पुत्र कुशाल सिंह, निवासी मल्ला नैग्वाड़, गोपेश्वर द्वारा अपना मोबाइल फोन पुलिस लाइन गोपेश्वर के आसपास क्षेत्र में खो जाने की सूचना थाना गोपेश्वर को दी गई थी। सूचना प्राप्त होते ही गोपेश्वर पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल खोजबीन शुरू की गई।
गोपेश्वर पुलिस की सक्रियता और सतर्कता के चलते कांस्टेबल रविन्द्र चौहान द्वारा अथक प्रयास करते हुए खोया हुआ मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किया गया तथा नियमानुसार उसके वास्तविक स्वामी अरुनीन्द्र को सकुशल सुपुर्द किया गया।
अपना खोया हुआ मोबाइल पुनः प्राप्त होने पर अरुनीन्द्र द्वारा गोपेश्वर पुलिस की कार्यप्रणाली, ईमानदारी एवं त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
