दीपक मदान
हरिद्वार / राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित होने वाले ‘सर्व पितृ मोक्ष प्राप्ति 108 कुण्डीय महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा’ के भव्य आयोजन के लिए क्षेत्र के कई विशिष्ट दिग्गजों को सादर आमंत्रित किया गया है।

संगठन की ओर से जारी आमंत्रण के तहत खानपुर से विधायक श्री उमेश कुमार, उत्तराखंड सरकार के गन्ना मंत्री श्री श्यामबीर सैनी, वरिष्ठ समाजसेवी श्री पहल सिंह सैनी और महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद सरस्वती जी महाराज को इस पावन अनुष्ठान में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

40 दिवसीय उपवास का होगा समापन
आयोजन की जानकारी देते हुए संगठन के संस्थापक आचार्य प्राणनाथ जी महाराज ने बताया कि इस महायज्ञ के दौरान उनके 40 दिन के कठिन उपवास का समापन किया जाएगा। उनके इस व्रत का समापन वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. पहल सिंह सैनी और खानपुर विधायक उमेश कुमार के कर-कमलों द्वारा संपन्न होगा।

इस अवसर पर संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों में संस्थापक आचार्य प्राणनाथ जी, प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, हरिद्वार जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष चेतन चौधरी और जिला मंत्री कुलबीर चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
