दीपक मदान
आज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सेक्टर 2 भेल रानीपुर हरिद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वच्छता ही सेवा-2025 की थीम पर ‘स्वच्छौत्सव’

कार्यक्रम के तहत स्वयं सेवियों को कार्यक्रम अधिकारी दीपक कुमार धीमान द्वारा भारत सरकार द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में स्वच्छौत्सव अभियान की शुरुआत स्वच्छता शपथ के साथ की। तथा 17 सितंबर से प्रारंभ होकर 02अक्टुबर गांधी जयंती तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों विद्यालय स्वच्छता ,श्रमदान, संगोष्ठी, पौधा रोपण, जन जागरूकता अभियान तथा स्लोगन प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता तथा वाद विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित करने की जानकारियां विस्तार पूर्वक दी गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्री लोकेंद्र अन्थवाल व अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
