थाना दिवस के माध्यम से ग्रामीणों से सीधा संवाद, साइबर नशे पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी।

आज प्रभारी निरीक्षक थाना नन्दानगर नरेन्द्र रावत द्वारा थाना क्षेत्र के स्यारी बंगाली गांव में पहुँचकर थाना दिवस का आयोजन किया गया।थाना दिवस के दौरान ग्रामीणों की विभिन्न समस्याएं एवं शिकायतें सुनी गईं, जिनका मौके पर ही समाधान किया गया तथा शेष समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक नन्दानगर द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही नशे एवं साइबर नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं एवं आमजन को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।
ग्रामीणों को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, साइबर अपराध या नशे से संबंधित सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
