नाबालिगों की सुरक्षा में संवेदनशील चमोली पुलिस: दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई, सभी बच्चे सकुशल परिजनों के सुपुर्द।

पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार के संवेदनशील नेतृत्व एवं स्पष्ट निर्देशों के क्रम में चमोली पुलिस ने नाबालिग बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दो अलग-अलग मामलों में त्वरित, सजग और मानवीय कार्यवाही कर सराहनीय मिसाल पेश की है।
पहला मामला – तीन नाबालिग बच्चे सकुशल बरामद

दिनांक 27/11/2025 को चौकी गौचर को चौकी घोलतीर (जनपद रुद्रप्रयाग) से सूचना प्राप्त हुई कि उनके क्षेत्र से तीन नाबालिग बच्चे घर से बिना बताए निकल गए हैं, जिनके गौचर की ओर आने की संभावना है। सूचना मिलते ही चौकी गौचर पुलिस कर्मियों ने बिना समय गंवाए सक्रियता दिखाते हुए गौचर क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की तथा आसपास सघन तलाश अभियान चलाया। पुलिस की सतर्कता और समन्वित प्रयासों से तीनों नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली।
पुलिस टीम: उपनिरीक्षक मानवेन्द्र सिंह,हेड कांस्टेबल प्रदीप बहुखण्डी,कांस्टेबल सुशील आर्य,कांस्टेबल कमलेश सजवाण,होमगार्ड कर्णपाल
दूसरा मामला – नाराज होकर गई 15 वर्षीय किशोरी को खोज निकाला
एक अन्य मामले में थाना पोखरी में एक नाबालिग किशोरी की माता द्वारा सूचना दी गई कि उनकी 15 वर्षीय बेटी नाराज होकर घर से चली गई है और उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत सुरागरसी-पतारसी शुरू की।
पुलिस की त्वरित व सूझबूझ भरी कार्यवाही के परिणामस्वरूप नाबालिग किशोरी को ऊखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग में रिश्ते में दूर की बहन के ससुराल से सकुशल बरामद कर लिया गया और परिजनों के सुपुर्द किया गया।
पुलिस टीम: हेड कांस्टेबल महेन्द्र कुमार,महिला कांस्टेबल दीप्ति,होमगार्ड जसपाल,होमगार्ड दिनेश
चमोली पुलिस ने यह साबित किया कि बच्चों की सुरक्षा के मामले में कोई भी सूचना छोटी नहीं होती और हर पल कीमती होता है।
