उत्तरकाशी जिले की बेटी पूजा नेगी की बेदर्दी से हत्या : पुलिस ने बिना परिवार को सूचित किए शव का किया अंतिम संस्कार ।
रिपोर्टर : मनीषा वर्मा की खास रिपोर्ट
उत्तरकाशी जिले की 24 वर्षीय पूजा नेगी की हत्या के मामले ने पूरे उत्तराखंड को झकझोर कर रख दिया है। वही परिवार का आरोप है

कि पूजा के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने बिना परिवार को सूचित किए शव का अंतिम संस्कार क्यों कर दिया। बात डेढ़ साल पुरानी है।

उत्तरकाशी की पूजा नेगी को 14 अप्रैल 2024 को उसी के पास के गांव का अवतार सिंह बिष्ट बहला फुसला कर अपने साथ चंडीगढ़ ले गया। 17 अप्रैल को पूजा नेगी ने अपने घर फोन पर बात की ।
26 अप्रैल 2024 को पूजा नेगी का शव ऋषिकेश में मिला। 29 अप्रैल 2024 को पुलिस के द्वारा उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। घरवाले बेटी को लेकर परेशान थे खोज रहे थे साल बीत गया। 6 सितंबर 2025 को घर वालों के पास पुलिस का फोन आया कि आपकी बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया गया है और डीएनए टेस्ट के लिए उन्हें बुलाया गया। घर वाले परेशान हो गए बेटी की मौत की खबर सुनके। जब उन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाई और सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हुआ ,जब वो वीडियो देहरादून के योगेंद्र सिंह चौहान ने जो की एक समाजसेवी है उन्होंने पूजा के भाई से संपर्क करके उनकी मदद करने का आश्वासन दिया।

योगेंद्र सिंह चौहान ने पूजा नेगी के परिवार को देहरादून बुलाया।परिवार के साथ आई जी गढ़वाल से मुलाकात की और उन्हें पूरा प्रकरण बताया। केस की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने तुरंत सी ओ नरेंद्र नगर को जांच सौंप दी। सीओ साहब ने तीन दिन में मांगी रिपोर्ट निष्पक्ष होकर जांच करने का दिए आदेश ।
