सम्पादक :- दीपक मदान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थ (अवैधराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों एवं चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दिशा निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर हरिद्वार एवं पुलिस उपाधीक्षक नगर हरिद्वार की पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार के नेत्तृव में दिनाँक 24.10.25 को कोतवाली नगर पुलिस नहर पटरी पर श्रीराम घाट के सामने चैंकिग मामूर थे कि तभी सामने से ऋषिकुल पुल की तरफ से नहर पटरी में एक व्यक्ति स्कूटी से आता हुआ दिखायी दिया जो कि पुलिसगणों को अचानक सामने देखकर अपनी स्कूटी मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा परन्तु स्कूटी से अनियंत्रित होकर नहर पटरी में श्रीराम घाट के सामने पार्क के पास पड़ी बजरी में फिसल गया जिस पर शक होने पर पुलिसगणों द्वारा उक्त व्यक्ति को घेर घोटकर आवश्यक बल प्रयोग कर पकड़ लिया। पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुये जामा तलाशी ली गयी तो इसने अपना नाम संयम असवाल पुत्र हरिसिंह असवाल निवासी नियर टाटा मोटर्स लोधा मण्डी कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार उम 30 वर्ष बताया जामा तालाशी में अभियुक्त एक तमंचा बरामद हुआ जिस मे बैरल मे एक जिंदा कारतूस 315 बोर बराम हुआ । तमंचे के सम्बन्ध मे जानकारी करने पर अभियुक्त बताया कि राहुल थापा नाम का आदमी जो कि मेरे से रंजिश रखता है मैं उसको आज इसी तमंचे से डराने जा रहा था । अभियुक्त से अवैध तमंचा 315 बोर व उसमें एक जिंदा कारतूस की बरामदगी अभियुक्त को जुर्म धारा 3/25 आयुध अधिनियम मे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध पंजीकृत कर न्यायालय के समय से पेश किया जायेगा ।
पुलिस टीम-
1- उ0नि0 आशीष नेगी
2- अ0उ0नि0 दिनेश कुमार
3- कां0 674 जसवीर
4- कां0 1077 सत्यपाल
