सम्पादक :- दीपक मदान
दिनांक 20.10.2025 को वादी लखपत सिंह पुत्र इंद्र सिंह, निवासी नारायणबगड़ जो कि जेसीबी ऑपरेटर हैं, ने थाना थराली में एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी जेसीबी मशीन का छोटा बकेट चोरी कर लिया गया है। वादी की शिकायत के आधार पर थाना थराली में तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 29/25, धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार थानाध्यक्ष थराली विनोद चौरसिया के नेतृत्व में मामले के खुलासे हेतु तत्काल हेतु एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। विवेचक अ0उ0नि0 भूपेंद्र सिंह ने मामले की बारीकी से जांच करते हुए जांच के दौरान सामने आये तथ्यों के आधार पर पूर्व से ही न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध अभियुक्त रवि कुमार पुत्र गजपाल राम, निवासी ऑर्डर, थाना थराली, उम्र 27 वर्ष के बारे में उक्त घटना से जुड़े साक्ष्यों की जानकारी मिली। जिसके पश्चात विवेचक द्वारा न्यायालय से विधिवत रिमांड प्राप्त कर अभियुक्त से गहन पूछताछ की गयी। पूछताछ में अभियुक्त ने चोरी की वारदात कबूल करते हुए बताया कि उसने चोरी की गई जेसीबी की बकेट को ग्राम बगोली-सेरागाड़ मोटरमार्ग के किनारे छिपा रखा है। अभियुक्त की निशानदेही पर थाना थराली पुलिस टीम द्वारा चोरी की गई जेसीबी बकेट मौके से बरामद की गई। मौके पर वादी लखपत सिंह ने बरामद बकेट की शिनाख्त अपने जेसीबी के हिस्से से की गई है। जिसके पश्चात अभियुक्त उपरोक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला पुरुसाड़ी भेज दिया गया है ।
पुलिस टीम –
1.अ0उ0नि0 भूपेंद्र सिंह
2.कां0रोहित
3.कां0 दीपक
4.कां0 नितेश
