सम्पादक :- दीपक मदान
दिनांक 23.09.2025 को बालक कार्तिक पुत्र शहंशाह उम्र 13 वर्ष, निवासी ग्राम रामराज, मेरठ (उ0प्र0) (काल्पनिक नाम) को बरामद कर उसकी बुजुर्ग नानी इंद्रा पत्नी सुरेश एवं पिता शहंशाह को बुलाकर बाल कल्याण समिति हरिद्वार के आदेशानुसार सुपुर्द किया गया।
बालक की नानी इंद्रा ने बताया कि कार्तिक बचपन से ही उनके पास रहकर पला-बढ़ा। लगभग तीन महीने पूर्व जब कार्तिक की माता उसे अपने साथ ले जाना चाहती थी तो नाराज होकर कार्तिक घर से निकल गया। देर रात तक घर न लौटने पर उन्होंने स्थानीय पुलिस चौकी में सूचना दी, किंतु कोई सुराग नहीं लग पाया। नानी इंद्रा ने भावुक होकर कहा कि रिश्तेदारों के तानों और हर रोज की निराशा ने उन्हें तोड़ दिया था। लेकिन आज नवरात्रि के दौरान देवभूमि हरिद्वार की पुलिस ने कार्तिक को सकुशल बरामद कर उन्हें सौंपा तो उनकी आंखों के आंसू खुशी में बदल गए और उनके माथे से कलंक मिट गया। उन्होंने SSP हरिद्वार व उनकी टीम का आभार व्यक्त कर खुशी-खुशी अपने गंतव्य को प्रस्थान किया गया।
