सम्पादक :- दीपक मदान
दिनांक 03/02/2026 को वादी उप निरीक्षक अनुराग सिंह हाल तैनाती थाना छपार जिला मुजफ्फर नगर उत्तर प्रदेश मय पुलिस टीम के कोतवाली ज्वालापुर उपस्थित आये थाना छपार उ0प्र0 से वांछित अभियुक्त संजय पुत्र राजपाल निवासी सुभाष नगर ज्वालापुर हरिद्वार को मुकदमा अपराध संख्या 20/2026 थाना छप्पर को उसके आवास से गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय ले जाते समय भूमानंद अस्पताल के पास अभियुक्त उपरोक्त के पुत्र इशान्त के द्वारा अपने सहयोगी शिवम मलिक,अमन,अनिरुद्ध,कुणाल त्यागी,अन्य अज्ञात अभियुक्त गण के द्वारा वादी व अन्य पुलिस पार्टी के प्राइवेट वाहन Swift पर अपनी महिंद्रा स्कॉर्पियो गाड़ी,THAR से पीछा कर जानलेवा हमला करने की नीयत से व अपने पिता को छुड़ाने,सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए पुलिस टीम की कार को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करना जिसमें पुलिस टीम को चोटे आना मौके से कोतवाली ज्वालापुर पुलिस पहुंचकर अभियुक्त गणो व घटनाक्रम में प्रयोग की गई गाड़ियों को मौके पर कब्जे पुलिस, अभियुक्त गणो को गिरफ्तार किया गया ।
जिस संबंध में उप निरीक्षक अनुराग सिंह की लिखित तहरीर पर कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 93/2026 धारा 109(1)121(1)132,191(2)324(4)351(2)352,61(2) पंजीकृत किया गया।
अन्य अभियुक्त गणों कि जल्द तलाश कर गिरफ्तार हेतु थाना स्तर से प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा टीमें गठित की गई है
बाद आवश्यक कार्रवाई कर अभियुक्त गणो को आज ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त गण
1-ईशान्त पुत्र संजय
2-शिवम मलिक पुत्र अनुज मलिक
3-अमन पुत्र गजेंन्द्र समस्त निवासी गण सुभाष नगर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार
पुलिस टीम
1-वरिष्ठ उप निरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार
2-उप निरीक्षक रविंद्र जोशी
3-कांस्टेबल मनोज डोभाल
4-कांस्टेबल भागचंद
5-कांस्टेबल ताजवर चौहान
