सम्पादक :- दीपक मदान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार थाना स्तर पर मोबाइल बरामदगी हेतु पुलिस टीम गठित की गई है।
इसी क्रम में लक्सर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र से खोए हुए 14 मोबाइल फोन को सी0ई0आई0आर0 पोर्टल पर अपलोड कर लोकेशन/यूजर आईडी का पता लगाया।
लगातार प्रयासों के फलस्वरूप पुलिस टीम ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली व हरियाणा से कुल 14 मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत ₹3,36,000 है।
मोबाइल वापस पाकर लोगों ने किया पुलिस का धन्यवाद।
