सम्पादक :- दीपक मदान
हरिद्वार :- हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के आह्वान को धरातल पर उतारते हुए, आज मोहल्ला मेहतान (वार्ड नंबर 38) में एक वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत, विधायक आदेश चौहान व पार्षद श्रीमति अनु मेहता द्वारा आज मोहल्ला. मेहतान, वार्ड नंबर 38 में एक विशाल सफाई अभियान चलाया गया।अभियान की शुरुआत वार्ड के मुख्य मार्गों और गलियों की सफाई से हुई। पार्षद अनु मेहता ने मोहल्ले वासियों को कूड़ा निस्तारण के प्रति जागरूक किया और वार्ड को ‘आदर्श वार्ड’ बनाने का संकल्प लिया।
जनता का मिला भरपूर समर्थन
मोहल्ला मेहतान के निवासियों ने इस पहल की मुक्तकंठ से सराहना की। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस तरह के सामूहिक प्रयासों से न केवल बीमारियां दूर रहती हैं, बल्कि समाज में ‘सामुदायिक चेतना’ और ‘अपनत्व’ का भाव भी जागृत होता है। उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में प्रधानमंत्री के स्वच्छता संदेश को जन-जन तक पहुँचाने और अपने परिवेश को निरंतर स्वच्छ रखने की शपथ ली। सफाई कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में प्रमुख थे। अंकुर मेहता, सतीश चौहान, विपुल गोयल, कपिल मेहता, तुषार भारद्वाज, सुरेश चंद, सुरेश कुमार, दीपक मदान, शिवम चावला सोनू , हिमांशु मेहता ,संदीप मेहता,आशीष गुप्ता, राजीव कुमार अतुल मेहता सभी ने माननीय प्रधानमंत्री के स्वच्छता संदेश को जन-जन तक पहुँचाने और वार्ड को स्वच्छ रखने के संकल्प को दोहराया। निवासियों का कहना है कि इस तरह के अभियान सराहनीय हैं और इनसे सामुदायिक चेतना को बल मिलता है।
हमारा लक्ष्य केवल आज की सफाई नहीं, बल्कि स्वच्छता के प्रति एक ऐसी जागरूकता पैदा करना है कि हर नागरिक अपने वार्ड की सुंदरता के लिए खुद को जिम्मेदार समझे।” — अंकुर मेहता
