सम्पादक :- दीपक मदान
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा बड़ी संख्या में जलाभिषेक किया जा रहा है। पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु हरिद्वार पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध किए गए हैं।मंदिर परिसरों एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से जलाभिषेक एवं दर्शन कराने के साथ-साथ भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण तथा संवेदनशील स्थानों पर सतत निगरानी सुनिश्चित की जा रही है।पुलिस बल द्वारा दर्शन उपरांत श्रद्धालुओं को सुरक्षित रूप से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया जा रहा है। साथ ही, लाउडस्पीकर के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश प्रसारित कर आमजन से सहयोग की अपील की जा रही है।हरिद्वार पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम यातायात व्यवस्था के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
