सम्पादक :- दीपक मदान
राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट सलेमपुर चौक बहादराबाद हरिद्वार उत्तराखंड के राष्ट्रीय कार्यालय पर बीते दिनों 2 मार्च के कार्यक्रम की घोषणा की गई थी उसी कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुये आज संगठन के जिला अध्यक्ष राहुल सिंह ओर प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा द्वारा थाना प्रभारी रानीपुर को सुरक्षा हेतु व मुख्य अतिथि हेतु आमंत्रित किया।थाना प्रभारी ने मुख्य अतिथि के रूप में रहना स्वीकार करते हुये कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आश्वासन दिया, संगठन ने इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुये सुमन नगर चौकी इंचार्ज को भी आमंत्रित किया है, भव्य कार्यक्रम के साथ संगठन होली महोत्सव मनाएगा । संगठन के जिला अध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि हम प्रशासन के साथ हर्षो उल्लास के साथ एवं भव्य झांकियों के साथ कार्यक्रम करेंगे ।
