सम्पादक :- दीपक मदान
थाना खानपुर पुलिस ने आज C.L.G. सदस्यों और क्षेत्र के नागरिकों के साथ एक बैठक का आयोजन किया। यह बैठक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आमजन को जागरूक करने, उनकी समस्याओं के समाधान करने और सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।
बैठक में क्षेत्राधिकारी लक्सर और थानाध्यक्ष खानपुर भी उपस्थित रहे। पुलिस ने नागरिकों को उत्तराखण्ड पुलिस एप की उपयोगिता, यातायात नियम, साइबर अपराध और उससे बचाव के उपाय, महिलाओं के खिलाफ अपराध, मानव तस्करी, आपातकालीन नंबर 112, साइबर हेल्पलाइन 1930, सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव, नशे के खतरे, और एटीएम/बैंक फ्रॉड जैसी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। साथ ही नागरिकों को किसी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी पुलिस को देने और अपराध की रोकथाम में सहयोग करने की अपील की गई।
आगामी दशहरा और दीपावली जैसे पर्वों को शांति और सुरक्षा के साथ मनाने के लिए स्थानीय जनता से आवश्यक सहयोग मांगा गया। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों ने पुलिस की पहल की सराहना की और आगे भी सहयोग का भरोसा दिया। खानपुर पुलिस का जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा।
