सम्पादक :- दीपक मदान
पुलिस महानिदेशक ने सभी उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों से महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों एवं जीवन मूल्यों को आत्मसात कर समाज में समानता, साम्प्रदायिक सद्भाव एवं प्रेम को बढ़ावा देने और एक सुदृढ एवं समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान देने हेतु प्रोत्साहित किया।
पुलिस महानिदेशक ने इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं भी दी।
इस अवसर पर वी मुरुगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, ए.पी. अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन, श्रीमती विम्मी सचदेवा, पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय/पी एंड एम, नीलेश आनंद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक सहित पुलिस मुख्यालय के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
