सम्पादक :- दीपक मदान
अपनी चारधाम यात्रा के दौरान 04/11/2025 की रात्रि को बिहार से आया एक परिवार परेशान व घबराए हुए हालात में चौकी पीपलकोटी पहुँचा जहाँ श्री राधेश्याम साहू, निवासी दरभंगा (बिहार) हाल निवासी महाराष्ट्र ने बताया की आज रात्रि विश्राम के लिए वे अपने परिवार के साथ बाबा काली कमली धर्मशाला, पीपलकोटी में ठहरे हुए थे। उसी दौरान उनका 14 वर्षीय पुत्र अचानक बिना बताए कहीं चला गया। सूचना मिलते ही चौकी पीपलकोटी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरन्त नाबालिग की तलाश हेतु कस्बा पीपलकोटी क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया। जिसमें कस्बे के मुख्य मार्गों, धर्मशाला, दुकानों, होटल एवं आस-पास के क्षेत्रों में तलाश करने के साथ ही स्थानीय लोगों से गहन पूछताछ की गयी। पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार चलाए गए सर्च ऑपरेशन व प्रयासों के फलस्वरूप उक्त नाबालिग को काफी तलाश के बाद गाड़ी–अगथला से सकुशल बरामद कर लिया गया। जिसे सुरक्षित उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। बेटे सकुशल मिलने पर भावुक परिवार ने राहत की सांस ली और पीपलकोटी पुलिस की त्वरित कार्यवाही, संवेदनशीलता और मानवीय व्यवहार की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
पुलिस टीम-
उ0नि0 पूनम खत्री (चौकी प्रभारी पीपलकोटी), हे0का0 अमरदेव, आरक्षी अनिल रांटा, हो0गा0 हरि सिंह।
