सम्पादक :- दीपक मदान
भारत सरकार द्वारा साईबर अपराध के लिये मानव तस्करी कर भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों से ले जाए गये नवयुवकों को म्यांमार (बर्मा) से मुक्त कराकर भारतवर्ष वापस लाया गया जिसमें उत्तराखण्ड से सम्बन्धित करीब 21 उत्तराखण्ड के निवासियों को साईबर क्राईम पुलिस एस०टी०एफ० उत्तराखण्ड की टीम द्वारा पुलिस महानिरीक्षक साईबर क्राईम / एस०टी०एफ० उत्तराखण्ड नीलेश आन्नद भरणे के दिशा-निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक कुश मिश्रा (आई०पी०एस०) के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 14C सेण्टर गृह मंत्रालय भारत सरकार से संपर्क कर उत्तराखण्ड के निवासियों को वापस उत्तराखण्ड लाकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन कुमाऊँ परिक्षेत्र, रूद्रपुर पर निरीक्षक अरूण कुमार के नेतृत्व में टीम द्वारा पूछताछ करने पर पीडित नवयुवकों द्वारा रोजगार का झांसा देकर बैंकाक थाईलैण्ड के बीजा पर दिल्ली से बैंकाक थाईलैण्ड ले जाया जाना तथा बैंकाक थाईलैण्ड से अवैध रूप से म्यांमार वर्मा के के0के0 पार्क शहर मायावड्डी म्यांमार वर्मा ले जाया जाना तथा वहां साईबर दास बनाकर जबरन साईबर अपराध हेतु कॉलिंग व अन्य कार्य कराया जाना बताया गया। के0के0पार्क में काफी बडी संख्या में भारत से नवयुवकों को रोजगार के नाम पर बंधक बनाकर साईबर अपराध कराया जाना बताया गया। पूछताछ के आधार पर साईबर क्राईम पुलिस एस०टी०एफ० उत्तराखण्ड से 02 एजेण्ट चिन्हित किये गये जिनके द्वारा जनपद उधम सिंह नगर से नवयुवकों को बैंकाक थाईलैण्ड में नौकरी के नाम पर भेजा जा रहा है तथा इन नवयुवकों को बैंकाक थाईलैण्ड से अवैध रूप से जंगल व नदियों के रास्ते से के0के0 पार्क म्यांमार बर्मा ले जाया जा रहा है। जहां जबरन नवयुवकों को बंधक बनाकर उनसे साईबर अपराध के कार्य कराये जा रहे हैं। साईबर क्राईम पुलिस एस०टी०एफ० द्वारा उत्तराखण्ड से नवयुवकों को रोजगार के नाम पर विदेश भेजकर साईबर अपराध कारित कराने के सम्बन्ध में चिन्हित किये गये एजेन्टों में से 01 एजेण्ट को आज दिनाँक 13-11-2025 को जनपद उधम सिंह नगर उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया तथा उसके विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ व अन्य कार्यवाही प्रचलित है। चिन्हित किये गये एजेण्ट तथा एजेण्ट के विदेश के0के0 पार्क म्यांमार बर्मा के सम्पकों की जाँच की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह एस०टी०एफ० उत्तराखण्ड द्वारा अवगत कराया गया कि रोजगार के लिये विदेश जाने वाले नवयुवकों को सर्वप्रथम नौकरी के सन्दर्भमें पूर्ण जानकारी एकत्रित करनी चाहिए तथा सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त किये जाने के उपरान्त ही रोजगार हेतु जाना चाहिए तथा इस प्रकार के एजेण्टों के बहकावे में आकर साईबर अपराधों में लिप्त न हों तथा इस प्रकार के एजेण्टों की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा एसटीएफ को उपलब्ध करायें।
