दीपक मदान
आज हरिद्वार के कनखल में सैनी मंथन अभियान के द्वारा महाराजा शुरसैनी जी की पुण्य जयंती के उपलक्ष में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम में महापुरुषों ओर समाज में घटते संस्कारों पर बहुत सुंदर प्रस्तुति की ओर लोगो को एक जगह एक सनातन समाज में एकजुट होने का आह्वान भी किया ।

इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे राष्ट्रीय सनातनी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सैनी व राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र मौर्य जी ने अपने संबोधन में कहा कि हम सब सनातनी है , सनातन है था ओर रहेगा इसको कोई मिटा नहीं सकता और इसे मिटाना न किसी के बस की है ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हम लोग अपने महापुरुषों को पहचाने और महाराजा भागीरथ के सम्मान को बचाने के लिए जाती धर्म छोड़ कर एक साथ संगठित हो ।

इस मौके पर मंथन अभियान बिरादरी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजेंद्र नागियान ने संगठन के दस वर्ष पूरे होने पर सभी को साथ लेकर चलने का संकल्प दिलाया और कार्यक्रम में शामिल कवियों ने कार्यक्रम को अलौकिक ओर भव्य बना दिया ।
इस मौके पर उपस्थित रहे राष्ट्रीय सनातनी संगठन के संस्थापक आचार्य प्राणनाथ ने कहा कि अभी तक विचारने वाली बात है कि सैनी बिरादरी अपने महापुरुष ओर महाराजा भागीरथ को सम्मान नहीं दिला पाया लेकिन अब हम अपने महापुरुषों को मा गंगा के समीप स्थान दिला कर रहेंगे ।

आज के कार्यक्रम में राजेंद्र मौर्य, पंकज सैनी, आचार्य प्राणनाथ, सुरेन्द्र सैनी, कवि सुखेन्द्र सैनी, नवीन शरण सैनी, किसलय सैनी डॉक्टर सुनीता , विजेंद्र सैनी, रामकुमार सैनी, व सैनी समाज के सैकड़ों महान व्यक्ति उपस्थित रहे।

