सम्पादक :- दीपक मदान
दिनांक 20/09/2025 को थाना क्षेत्र पथरी के ग्राम अलावलपुर में पथरी पुलिस द्वारा एक चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें सभी ग्राम वासियों को अवैध मादक पदार्थ के सेवन व नशे से होने वाले दुष्परिणाम, साइबर से संबंधित होने वाली धोखाधड़ी, ऑपरेशन कालनेमी के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।
ग्रामवासियो/नव युवाओं को निर्देशित किया कि यदि कोई व्यक्ति नशे के कारोबारीयो की मदद करता हुआ भी पाया गया तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
गोष्ठी में मौजूद समस्त व्यक्तियों द्वारा नशा बेचने/करने वालो व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने के सम्बन्ध में बताया गया। किसी भी व्यक्ति को अपना OTP या अन्य जानकारी शेयर ना करने हेतु निर्देशित किया गया तथा किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड होने की स्थिति में 1930 नंबर पर तत्काल सूचना देने हेतु निर्देशित किया गया।
उपस्थित व्यक्तियों द्वारा व्यवस्था को मजबूत बनाने हेतु समस्याओं पर ध्यान आकर्षित किया गया व सुझाव भी प्रस्तुत किए गए जिस पर गोष्ठी में मौजूद समस्त व्यक्तियों द्वारा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया।
