सम्पादक :- दीपक मदान
आज राष्ट्रीय सनातनी संगठन के राष्ट्रीय कोषाअध्यक्ष रंजीत मिश्रा ने नगर निगम कार्यालय हरिद्वार में नगर आयुक्त से मुलाकात कर महाराजा भागीरथ बिंदु स्थान भूपत वाला में महाराजा भागीरथ की प्रतिमा के समीप स्ट्रीट लाईट लगवाने की मांग कर ज्ञापन सौंपा । नगर निगम कार्यालय द्वारा आश्वस्त कराया गया कि दिसम्बर माह में लाइट का कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा ।
भागीरथ बिंदु पर लाइट लगने से महाराजा भागीरथ का मान तो बढ़ेगा ही साथ ही साथ वहां रात्रि में आने वाले असामाजिक तत्वों का भी आना जाना कम होगा और स्थान की जो गरिमा होनी चाहिए उस गरिमा को बचाने का कार्य होगा ।
राष्ट्रीय सनातनी संगठन महाराजा भागीरथ को समर्पित है और महाराजा भागीरथ के सम्मान के लिए हमेशा कार्य करता रहेगा।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सैनी ने कहा कि हम सनातनी मिल कर महाराजा भागीरथ को उचित सम्मान दिला कर रहेंगे महाराजा भागीरथ की सेवा में हम तन मन धन से समर्पित है और सभी सनातनियों से आगे आने का आवाह्न करते है, अब वो समय दूर नहीं जब गंगा किनारे हर घाट पर महाराजा भागीरथ विराजमान होंगे, हम शासन प्रशासन से सहयोग की अपील करते है जो आज तक गंगा के इतिहास में नहीं हुआ उसको राष्ट्रीय सनातनी संगठन पूरा करेगा और उत्तराखंड में ही नहीं अपितु गौमुख से गंगा सागर तक एक नया इतिहास लिखने का काम करेगा ।
