सम्पादक :- दीपक मदान
जनपद हरिद्वार में (अवैध देशी/अंग्रेजी शराब/स्मैक/चरस/गांजा आदि)तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में जनपद के समस्त कोतवाली प्रभारी/थाना अध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।
उपरोक्त आदेश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर कुन्दन सिंह राणा द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत अलग अलग टीमों का गठन किया गया व सख्त कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।
दिनांक 15/01/2026 को दौराने चैकिंग अभियुक्त अमित अग्रवाल पुत्र स्व0 सत्यनारायण निवासी होटल जौय निकट हरिलोक तिराहा कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार को बड़ी एक्कड रोड फ्लाई ओवर के निचे सराय से 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ किया गया गिरफ्तार।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 50/2026 धारा 60 (1)आवकारी अधिनियम में अभीयोग पंजीकृत किया गया।
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त
अमित अग्रवाल पुत्र स्व0 सत्यनारायण निवासी सिलिगुड़ी बाजार सिलिगुड़ी दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल
हाल निवासी-होटल जौय निकट हरिलोक तिराहा कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार
बरामदगी का विवरण
1-05 लीटर अवैध कच्ची शराब
पुलिस टीम
1-कांस्टेबल दिनेश कुमार
2-कांस्टेबल मनोज डोभाल
