नवीन शर्मा
आज राष्ट्रीय सनातनी संगठन द्वारा बहादराबाद हरिद्वार क्षेत्र पुराने पावर हाउस के पास गंगा नदी में एक भेड़ ओर भैंस सड़ा गला पानी में मिश्रित होते मिला। वन विभाग ओर गंग नहर जल आपूर्ति को इसकी भनक भी नहीं, ज्ञात हो की यही धारा उत्तरप्रदेश के विभिन्न जिलों में सिंचाई का कार्य ओर रुड़की सहित अनेकों स्थानों पर इसी धारा पर लोगों द्वारा घाट बनाकर पूजा आरती, स्नान, आचमन सभी धर्मार्थ कार्य किए जा रहे है

लेकिन कुछ विधर्मी हैं जो गंगा की पवित्रता को नष्ट करने ओर सनातनियों के धर्म को सनातनियों की आस्था को ठेस पहुंचाने का कार्य कर रहा है जिसका वन विभाग ओर गंग नहर जल आपूर्ति कोई ध्यान नहीं रख पा रहा है । ये पहली बार नहीं कई बार इस तरह की शिकायतें ओर मृत पशु गंगा नदी में देखे गए है राष्ट्रीय सनातनी संगठन इस तरह की घटनाओं की निंदा ही नहीं कड़ा विरोध भी करता है अगर प्रशासन द्वारा कोई कड़ी कारवाही नहीं की गई तो संगठन सनातनियों की आस्था को ठेस पहुंचाने वाले विधर्मियो के खिलाफ मोर्चा खोलने को मजबूर होगा जिसका जिम्मेदार गंग नहर जल आपूर्ति ओर वन विभाग होगा ।
हमारी ही नहीं संपूर्ण ब्रह्माण्ड की आस्था मा गंगा में है इसमें मृत पशु डालने वाले को बक्सा नहीं जाना चाहिए । प्रशासन शक्ति से इस पर अंकुश लगाने का कार्य करें । आज मौके पर मौजूद रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सैनी, आचार्य प्राणनाथ , सागर शर्मा, राजीव कुमार व अन्य काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
