दीपक मदान
देहरादून: उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर पदोन्नति की गई है, जिसमें 46 कर्मियों को प्रमोशन दिया गया है। इस सूची में विभिन्न पदों पर तैनात कर्मियों को उपनिरीक्षक (एसआई) और अन्य पदों पर पदोन्नत किया गया है।

प्रमोशन पाने वालों में अंशुलकर बधानी, शंकर दत्त चौसाली, सुखबीर सिंह रावत, भगत सिंह नेगी, विजय मोहन सिंह, शैपाल आर्य, दिनेश चंद्र, उमेश चंद्र जोशी, मोहन चंद्र तिवारी, दीपेंद्र प्रसाद, चंद्र सिंह मेहता, गिरिश चंद्र सिंह, प्रेम सिंह, पूरन चंद्र अवस्थी, रमेश चंद्र शर्मा, इन्दवीर सिंह रावत, विनोद डबराल, भरत चंद रमोला, विजयपाल लाल, दामोदर कापड़ी, पंकज कुमार, दिनेश सिंह रावत, प्रेम प्रकाश भट्ट, हरीश चंद जोशी, ईश्वर सिंह परगाई, बचे सिंह, कमलेश कुमार कोहली, हरवीर सिंह रावत, भगवत प्रसाद, ललित मोहन, विरेंद्र सिंह तोमर, रामवीर सिंह, शिवचरण रावत, देवेंद्र सिंह रावत, विजय सिंह राणा, लक्षपत सिंह, जय सिंह भण्डारी, गबर सिंह नेगी, श्रीकृष्ण सिंह राणा, नन्द किशोर, दरबान सिंह, रमेश चंद्र जोशी, राम सिंह, जाइफ सिंह, विनोद कुमार और जसवन्त सिंह रावत शामिल हैं।

इस पदोन्नति से उत्तराखंड पुलिस विभाग में कर्मियों के मनोबल में वृद्धि होने की उम्मीद है और इससे विभाग की कार्यक्षमता में भी सुधार होगा। पदोन्नत कर्मियों को उनके नए पदों पर जल्द ही नियुक्त किया जाएगा।
