सम्पादक :- दीपक मदान
राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के तत्वावधान में एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री महाराष्ट्र सरकार स्वर्गीय अजित दादा की अस्थियों का विसर्जन 5 फरवरी, गुरुवार को हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी पर किया जाएगा।
इस अवसर पर सुबह दिल्ली स्थित एनसीपी के राष्ट्रीय मुख्यालय से अस्थि कलश यात्रा शुरू होगी, दिल्ली से हरिद्वार तक निकलने वाली इस यात्रा में बड़ी संख्या में गाड़ियों का काफिला शामिल होगा। यात्रा में नोएडा और गाजियाबाद से भी पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की कई गाड़ियां जुड़ेंगी।
अस्थि कलश यात्रा के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एवं राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों पर शामिल होकर स्वर्गीय अजित दादा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
दिल्ली से हरिद्वार तक होने वाली इस अस्थि कलश यात्रा की अगुवाई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा करेंगे।
हरिद्वार पहुंचने पर सुबह 11 बजे, हर की पौड़ी पर तीर्थ पुरोहितों के सान्निध्य में विधि-विधान से मां गंगा जी में अस्थि विसर्जन संपन्न कराया जाएगा।
पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से शांतिपूर्ण एवं अनुशासित रूप से कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की है।
