सम्पादक :- दीपक मदान
हरिद्वार की सम्मानित जनता के आशीर्वाद से महापौर के रूप में एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान विगत 1 वर्ष में 35 प्रमुख विकास कार्यों पर आधारित पत्रक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, विधायक हरिद्वार मदन कौशिक, विधायक रानीपुर आदेश चौहान, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी विकास तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता विमल कुमार, जिला महामंत्री हीरा बिष्ट, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिनव चौहान, जिला पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्तागण एवं पत्रकार गण उपस्थित रहे। विगत 1 वर्ष में दो नई पार्किंग, 30 नए कूड़ा वाहन, आयुष्मान आरोग्य मंदिर तथा देवपुरा में गंगा म्यूजियम के निर्माण जैसे कार्य हरिद्वार को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। शहर के सौंदर्यकरण, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं जलभराव की स्थायी समस्या के समाधान हेतु एक व्यापक कार्ययोजना तैयार कर उस पर कार्य प्रारंभ किया गया है। आगामी समय में भी जनता के विश्वास को आधार बनाकर विकास, पारदर्शिता और सेवा के संकल्प के साथ हरिद्वार को एक आदर्श शहर बनाने के लिए निरंतर कार्य करती रहूँगी।
