दीपक मदान

हरिद्वार। उत्तरांचल पंजाबी महासभा जिला हरिद्वार के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार के नेतृत्व में नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री नवनीत सिंह भुल्लर के आवास पर पहुँचकर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने एसएसपी को अंग वस्त्र, शॉल और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

महासभा के चेयरमैन प्रमोद पांधी और संरक्षक जगदीश लाल पाहवा ने कप्तान साहब को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री नवनीत सिंह भुल्लर जैसे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के इस पद को सुशोभित करने से पूरे समाज का गौरव बढ़ा है।

अपराध मुक्त हरिद्वार के लिए माँगा सहयोग
स्वागत से अभिभूत होकर एसएसपी श्री नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि वह अत्यंत सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें माँ गंगा की पावन नगरी में सेवा करने का अवसर मिला है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि देवभूमि को अपराध मुक्त बनाने और इसे विश्व पटल पर एक आदर्श धार्मिक नगरी के रूप में स्थापित करने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

ये रहे उपस्थित
अभिनंदन करने वालों में मुख्य रूप से वरिष्ठ संरक्षक करण मल्होत्रा, अमर कुमार, जिला महामंत्री प्रदीप कालरा, राम अरोड़ा, जिला संयोजक राजू ओबरॉय, डॉ. संदीप कपूर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष परमिंदर सिंह गिल, देवेंद्र चावला और कोषाध्यक्ष गजेंद्र ओबेरॉय शामिल रहे।

महिला विंग से रेनू अरोरा, आयुषी टंडन, मिनी पुरी के साथ-साथ विभिन्न जोनों से नागेश वर्मा, विकी तनेजा, नारायण आहूजा, हिमांशु चोपड़ा, शिवम ब्रह्म, हरविंदर सिंह उप्पल, जतिन हांडा, रवि पाहवा, रवि ढींगरा, सुभाष कुमार, चिराग अरोड़ा, अंश विरमानी, अमित पाहवा, दीपक टंडन और तुषार गाबा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

