सम्पादक :- दीपक मदान
हरिद्वार। दिनांक 01 मार्च 2026 को होटल त्रिमूर्ति में महाराजा अग्रसेन वैश्य समाज महिला विंग द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और होली के पर्व को प्रेम, एकता एवं सांस्कृतिक समरसता के साथ मनाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ, जिसके उपरांत पारंपरिक नृत्य, ग्रुप डांस, सोलो डांस एवं विविध मनोरंजन प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। रंग-बिरंगी वेशभूषा और अबीर-गुलाल से सजा वातावरण पूर्णतः उत्सवमय हो उठा।
कार्यक्रम में सुंदर प्रस्तुतियाँ देने वाली प्रमुख सदस्याओं बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में प्रतिभागिता की। महिला विंग संरक्षक संगीता गोयल ने सभी बहनों को होली की शुभकामनाएं दी। महिला विंग की संयोजक पूर्णिमा गुप्ता ने कहा कि होली आपसे प्यार एवं सोहार्द का प्रतीक है। महिला बिग अध्यक्ष रुचि ड्रोलिया द्वारा कहा गया कि महिलाएं समाज की नींव है। महिला शक्ति जब आगे आती है, तो समाज भी आगे बढ़ता है सभी महिलाओं को होली की शुभकामनाओं के साथ आपसी एकता प्यार और सद्भावना से एकत्रित करने और इसी तरह महिला बिग को आगे बढ़ाने का सफल प्रयास रहेगा।
कार्यक्रम में उपस्थिति रही महिलाएं
संगीता गोयल, पूनम गोयल, नताशा गर्ग, पूर्णिमा गुप्ता, आरती गुप्ता, नेहा गर्ग, सुरभि मित्तल, आयुषी गोयल, अनिशि गोयल,मधु जैन, हिमानी गर्ग, पूनम बंसल, मोहिनी गुप्ता, अंजू जैन, मधु गुप्ता, नीलू गोयल, अदिति गुप्ता, शालिनी अग्रवाल, नीतू गुप्ता, चेताली गुप्ता, छवि गर्ग, शिल्पा गुप्ता, मोनिका अग्रवाल, शुचि गुप्ता, उर्मिला अग्रवाल, शुचिता गुप्ता, दीपा अग्रवाल, कोमल अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, रुचिका महेश्वरी पूनम गुप्ता पायल गोयल मेघा गोयल दीपिका गोयल एवं कनिका ड्रोलिया शामिल रहीं।
बाल प्रतिभाओं श्रीधा, ज्योति गुप्ता, सिया गुप्ता, रेयांश गुप्ता, अवधि वत्सल एवं अनिरुद्ध द्वारा भी मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने अपनी कला से सभी का हृदय जीत लिया। कार्यक्रम के दौरान यह भी उल्लेख किया गया कि गत माह 01 फरवरी को महाराजा अग्रसेन वैश्य समाज द्वारा ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में एक विशाल मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया था। उस अवसर पर मेडिकल कैंप में सहयोग प्रदान करने वाली महिलाओं को स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) देकर सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में आज के होली मिलन समारोह में भी कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली महिलाओं एवं बच्चों को सम्मानित किया गया। विशेष रूप से कार्यक्रम में उत्कृष्ट सहयोग हेतु नेहा गर्ग को बाल प्रतिभा स्तंभ सम्मान एवं श्रीमती आरती संदीप गुप्ता को नारी शक्ति प्रेरणा सम्मान से मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साहवर्धन हुआ और समाज सेवा के प्रति उनके समर्पण की सराहना की गई।
अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएँ देते हुए समाज में एकता, सहयोग और सेवा की भावना को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। यह आयोजन न केवल एक सांस्कृतिक उत्सव रहा, बल्कि समाज की महिलाओं की सक्रियता, संगठन शक्ति एवं सेवा भाव का भी प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा।
