सम्पादक :- दीपक मदान
आज राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट सलेमपुर चौक बहादराबाद हरिद्वार कार्यालय के जिला अध्यक्ष राहुल सिंह ओर प्रदेश उत्तराखंड प्रभारी पवन गोस्वामी के नेतृत्व में गन्ना राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार श्यामवीर सैनी को हरिद्वार में अर्ध कुंभ से पहले महाराजा भागीरथ को उचित सम्मान ओर महाराजा भागीरथ के नाम से गंगा किनारे भव्य घाट की मांग को लेकर ज्ञापन दिया । संगठन का उद्देश्य है कि हर की नगरी हरिद्वार में महाराजा भागीरथ को उचित सम्मान मिले और 2027 के अर्ध कुंभ से पहले अंग्रेजी शासन ओर मदन मोहन मालवीय काल में बने भूपतवाला स्थित भागीरथ बिंदु स्थान का सौंदर्यकरण कर उसे भव्य रूप देकर महाराजा भागीरथ का सम्मान किया जाए । इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुये पहले मेला अधिकारी हरिद्वार, मुख्य अधीक्षक गंग नहर हरिद्वार, जिला अधिकारी हरिद्वार को पत्र द्वारा संगठन अपनी मांग रख चुका है । आज संगठन ने श्यामवीर सैनी गन्ना मंत्री उत्तराखंड से भी मांग की है और राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने आसवन दिया है कि मै आज ही संबंधित अधिकारियों को पत्र लिख सूचित करता हूं और महाराजा भागीरथ को सम्मान दिलाने के लिए राष्ट्रीय सनातनी संगठन से कदम से कदम मिलाकर कर काम करूंगा व हर संभव प्रयास करूंगा कि इस कुंभ से पहले महाराजा भागीरथ को सम्मान मिले।
इस मौके पर मौजूद रहे राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट के संस्थापक आचार्य प्राणनाथ राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सैनी राष्ट्रीय संरक्षक राजकुमार सैनी युवा जिला अध्यक्ष चेतन चौहान रुड़की जिला अध्यक्ष राजकुमार चौहान आदि।
