सम्पादक :- दीपक मदान
आज राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट जिला कार्यालय सुमन नगर बहादराबाद हरिद्वार में माता सावित्री बाई फूले की पुण्य तिथि जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिंह के नेतृत्व में मनाई गई , जिला अध्यक्ष रेखा सिंह ने माता सावित्री बाई फूले की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर ओर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । जिला अध्यक्ष ने माता सावित्री बाई फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुये माता सावित्री बाई फुले को शिक्षा की देवी बताया ओर सभी को शपथ दिलाई कि हम माता सावित्री बाई फूले के पग चिन्हों पर चल के समाज में शिक्षा की ज्योति जो माता सावित्री बाई फूले जगा कर गई है उसको आगे भी जगते रहने में सहायक बनेंगे। हमारा संगठन शिक्षा के लिए भी काम करता है इसलिए हम जो आर्थिक रूप से कमजोर है ओर पढ़ना चाहता है उसे संगठन की मदद से उच्च शिक्षा दिलाने का भी प्रयास करेंगे । इस मौके पर मुख्य रूप से रही कार्यालय प्रमुख श्रीमती नीरज चौहान, जिला सचिव मोनिका, मधु चौहान, नीरज देवी, रेशमा देवी, कोमल देवी, आदि काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।
