दीपक मदान
हरिद्वार | 1 अप्रैल 2026 बहादराबाद (रिसर्च कॉलोनी): भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा जनपद हरिद्वार द्वारा बाल सदन स्कूल में ज्ञान दीक्षा संस्कार और गायत्री महायज्ञ का गरिमामय आयोजन किया गया। देव संस्कृति विश्वविद्यालय की प्रतिभावान छात्राओं ने इस पूरे अनुष्ठान को राम प्यारे कश्यप के संरक्षण में कुशलतापूर्वक संपन्न कराया।

पुष्पांजलि के साथ उज्ज्वल भविष्य का संकल्प
सत्र के प्रारंभ में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह चौहान के सानिध्य में छात्रों ने परम पूज्य गुरुदेव और वंदनीय माता जी के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की। यज्ञ की आहुतियों के बीच छात्रों ने सद्बुद्धि और सफल जीवन का संकल्प लिया।

इनका रहा विशेष सहयोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसमें मुख्य रूप से:
सरोज शर्मा
कैथवास
देवांश
आशा
गायत्री परिवार के सदस्यों के निरंतर सहयोग से जनपद में इस तरह के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए जा रहे हैं।
