सम्पादक :- दीपक मदान
दीप्ति वर्मा, श्रद्धा, पूजा व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में 100 लोगों ने किए हस्ताक्षर श्रीमती दीप्ति वर्मा के नेतृत्व में श्रुति श्रद्धा, पूजा,सुमन नगर की टीम ने घर-घर जाकर माताओं-बहनों व युवाओं को महाराजा भगीरथ के त्याग और तपस्या से अवगत कराया। सभी ने एक स्वर में ‘भगीरथ बिंदु’ को राष्ट्र धरोहर घोषित कर ‘भगीरथ घाट’ बनाने की मांग का समर्थन किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा दीप्ति, श्रद्धा, पूजा महिला टीम का जज्बा देखकर लगता है भगीरथ घाट अब दूर नहीं। हर दिन 100 हस्ताक्षर यानी 1 लाख की ओर मजबूत कदम।
श्रद्धा और पूजा जैसी बहनों के साथ मिलकर हम सुमन नगर के हर घर तक भगीरथ का संदेश पहुंचाएंगे।
सत्यनारायण बिजल्वाण, निर्मला बिजल्वाण, भाव्या बिजल्वाण, राधे श्याम, पंकज शर्मा श्रद्धा शर्मा, नमस्या शर्मा, पूजा बिष्ट दीपक बिष्ट, शिवांश बिष्ट, आराध्या बिष्ट, पूनम वर्मा।
