सम्पादक :- दीपक मदान
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा जनपद हरिद्वार छात्र छात्राओं के नैतिक विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों को शांतिकुंज के संरक्षण में संचालित करने के लिए प्रयत्नशील है। वर्ष 2026 में नैतिक ज्ञान प्रतियोगिता विद्यालयों में आयोजित की जा रही है, जो निशुल्क है। आज दिनांक 8 मई 2026 को राजकीय प्राथमिक विद्यालय नं 2 रावलीमहदूद में नैतिक ज्ञान प्रतियोगिता एवं सामूहिक जन्मदिवस संस्कार का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभागिता की। दैनिक जीवन में उपयोगी सूत्रों पर आधारित प्रश्नों के छात्रों ने बढ़ चढ़कर उत्तर दिए। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता सिंह एवं शांतिकुंज के प्रतिनिधियों ने विजेता छात्रों को नवयुग सृजेता सम्मान की ट्राफी, जन्मदिवस कार्ड्स एवं साहित्य देकर सम्मानित किया ।
