सम्पादक :- दीपक मदान
आज मदर्स डे के पावन अवसर पर राम धाम ऑटो एस्टेट के पास स्थित कृपाल आश्रम स्कूल में 111 मीटर लम्बे पत्र पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया कार्यक्रम में लगभग 300 लोगों ओर स्कूल के बच्चों ने महाराजा भगीरथ के सम्मान में हस्ताक्षर कर ‘भगीरथ घाट’ निर्माण की मांग का समर्थन किया।
स्कूल की संस्थापक अंजना शर्मा ने कहा मदर्स डे पर हम उस मां गंगा को नमन करते हैं जिसे भगीरथ धरती पर लाए। हमारे स्कूल का हर बच्चा अब भगीरथ की कहानी जानेगा। यह विद्यालय अभियान के साथ है। मौके पर उपस्थित रही भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रीता चमोली ने कहा भगीरथ का सम्मान पार्टी लाइन से ऊपर का विषय है। जिसने भारत को गंगा दी, उसे घाट मिलना ही चाहिए। मैं इस मांग को संगठन व सरकार तक पहुंचाऊंगी ।
राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र मौर्य ने कहा कि आज बाल सुधार ग्रह रोशनाबाद के मजिस्ट्रेड दिनेश शर्मा जैसे अधिकारियों का सहयोग बता रहा है कि ये अभियान सफल होगा और महाराजा भगीरथ को सम्मान मिलेगा । आज का अभियान प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा एवं कार्यालय प्रमुख नीरज चौहान के संरक्षण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ । मदर्स डे पर मातृशक्ति व शिक्षण संस्थान का समर्थन राजनीतिक समर्थन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष की उपस्थिति संगठन के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि साबित होगी आज के हस्ताक्षर अभियान में मुख्य रूप से सहयोगी रही।
श्रीमती इन्दु, मधु, रितिका, निशा, रितु, विवेचना, रशीदा, मेहनाज, फिरोज, रेखा, सोनिया, आयशा, काजल, अंजलि, अर्चना, मोनिका, शोभा, गीता, संगीता।
