सम्पादक :- दीपक मदान
हरिद्वार जनपद के छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास, समाज एवं परिवार के उत्तरदायित्वों को भली प्रकार समझने एवं जीवन निर्माण के सूत्रों पर चलने हेतु छात्रों को प्रेरित करने के लिए भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, जनपद हरिद्वार सतत प्रयत्नशील है। उसी संदर्भ में विद्यालयों में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के साथ साथ एक निःशुल्क नैतिक ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता दिनांक 13 मई 2026 को अशोका इंटरनेशनल एकेडमी, अम्बुवाला, पथरी में सामूहिक जन्मदिवस संस्कार के साथ साथ आयोजित की गई । प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को दैनिक जीवन उपयोगी बातों की जानकारी देना एवं उनको अपनाना था, जिसमें छात्र छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभागिता कर उत्तर दिए। जन्मदिवस की महत्ता समझाते हुए जिन छात्रों का जन्मदिवस मई माह में आता है उन्हें शांतिकुंज की ओर से उपहार स्वरूप जन्मदिवस बधाई कार्ड एवं पुष्पों से आशीर्वाद दिया गया। नैतिक ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को “नवयुग सृजेता” सम्मान की ट्राफी एवं बाल निर्माण की पुस्तकें उपहार स्वरूप वितरित की गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती हिमाद्री चौहान एवं प्रबंधक मनीष चौहान ने छात्र छात्राओं का मंगल तिलक कर सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शांतिकुंज की टोली का धन्यवाद किया। जनपद हरिद्वार निरन्तर विद्यालयों में इसी प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों पर कार्य कर रहा है। हम अपने सहयोगी कार्यकर्ता भाइयों एवं विद्यालय प्रबंधिका का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं ।
