सम्पादक :- दीपक मदान
हरिद्वार रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारी का सामूहिक एक मात्र संगठन लघु व्यापार एसो के नौवीं बार निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा लघु व्यापारियों द्वारा बनाए जाने के उपरांत कनखल सन्यास रोड रामेश्वर धाम पहुंचकर महामंडलेश्वर 1008 रामेश्वर नंद सरस्वती महाराज से साथियों सहित आशीर्वाद लिया रामेश्वर धाम में गुजरात समाज द्वारा पुरुषोत्तम मास के प्रथम दिन भागवत सप्ताह के आयोजन में व्यास गद्दी विशेष पूजा अर्चना में भी महामंडलेश्वर 1008 रामेश्वर महाराज के सानिध्य में लघु व्यापार एसो के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने साथियों सहित अपना प्रतिभाग किया।इस अवसर पर महामंडलेश्वर 1008 रामेश्वर नंद सरस्वती महाराज ने कहा मां गंगा के समीप आनंदवन में श्रीमद् भागवत कथा का प्रथम प्रकाश प्रारंभ किया गया था उसके उपरांत देश दुनिया में श्रीमद् भागवत कथा का गुणगान का सरवन मानव करते चले आ रहे हैं उन्होंने कहा कि पुरुषोत्तम मास में मां गंगा के दर्शन के साथ दक्षिणेश्वर महादेव मनसा देवी चंडी देवी ब्रह्म कुंड में स्नान करने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति का सौभाग्य प्राप्त होता है उन्होंने यह भी कहा छोटे-छोटे कारोबारी रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर लघु व्यापारियों को पूरे उत्तराखंड में संगठित कर संजय चोपड़ा ने एक नई पहचान लघु व्यापारियों की बनाई है उसकी सराहना की जाती है उन्होंने कहा समाज में नशा मुक्ति के खिलाफ संत समाज में सामाजिक संगठनों को संयुक्त रूप से साथ लेकर नए युवा युवितयों को अध्यात्म से जोड़ने के अभियान चलाएंगे।इस अवसर पर लघु व्यापार एसो के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा धर्मानगरी हरिद्वार एक अध्यात्मिक राजधानी है ऐसे में साधु संतों के आशीर्वाद से सामाजिक रूप से कार्य करने में नई प्रेरणाय मिलती है उन्होंने कहा महामंडलेश्वर 1008 रामेश्वर नंद सरस्वती महाराज ने बाल संत के रूप में समाज को हमेशा नई दिशाएं दिखाने का प्रयास किया है। रामेश्वर धाम में श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन की विशेष पूजा अर्चना में सम्मिलित होकर महामंडलेश्वर 1008 रामेश्वरम सरस्वती महाराज का आशीर्वचन प्राप्त करते लघु व्यापार एसो के संरक्षक चंद्र प्रकाश शर्मा, अनिल शर्मा, तेजप्रकाश साहू, महामंत्री राजकुमार कोषाध्यक्ष मनीष शर्मा, सनी कुमार ,फूल सिंह ,नरेंद्र ,चंदन सिंह, वीरेंद्र आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
