सम्पादक :- दीपक मदान
हरिद्वार। आगामी श्रावण कावड़ मेला 2026 को लेकर राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक आज राष्ट्रीय कार्यालय, सलेमपुर चौक, बहादराबाद, हरिद्वार में प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन द्वारा मेले के दौरान जटवाड़ा पुल से धनौरी, रुड़की तक गंग नहर पटरी मार्ग पर “चलित कावड़ सेवा” संचालित की जाएगी। इस हेतु राज्य सरकार एवं हरिद्वार जिला प्रशासन से सेवा अनुमति के लिए परमिशन पत्र तैयार कर लिए गए हैं।
प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने बताया कि कल दिनांक 25 जून 2026 को संगठन का प्रतिनिधिमंडल जिला पुलिस प्रशासन एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हरिद्वार से मुलाकात कर सेवा अनुमति एवं चिकित्सा सुविधा हेतु पत्र सौंपेगा।
उन्होंने बताया कि संगठन ने गत वर्ष 2025 के कावड़ मेले में भी चलित कावड़ सेवा का सफल संचालन किया था। सेवा के दौरान रुड़की क्षेत्र में 2 कावड़ियों को गंग नहर में डूबने से बचाया गया था। साथ ही महाशिवरात्रि के दिन लगभग 6000 लावारिस कांवड़ों को इकट्ठा कर भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा कर समापन किया गया था। मेले भर में हजारों कावड़ियों को प्राथमिक उपचार सामग्री एवं चिकित्सा सहायता भी उपलब्ध कराई गई थी। शर्मा ने कहा कि इस वर्ष भी संगठन पूर्ण निष्ठा व सेवा भाव से कावड़ियों की सेवा करेगा तथा जिला प्रशासन व पुलिस का पूर्ण सहयोग करेगा। इस मौके पर मौजूद रहे राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र मौर्य, राष्ट्रीय सचिव अलका सैनी, प्रदेश संरक्षक सुशीला देवी, कार्यालय प्रमुख प्रीति सैनी, जिला मंत्री गौरव श्रीवास्तव, जिला मंत्री दिनेश लाल,आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
