सम्पादक :- दीपक मदान
नई दिल्ली: रानीपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक आदेश चौहान ने आज नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद तरुण चुघ से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने तरुण चुघ को राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। भेंट के दौरान दोनों नेताओं ने संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
अपनी कर्मठता और जनसेवा के लिए क्षेत्र में पहचान रखने वाले विधायक आदेश चौहान ने इस मुलाकात के दौरान पुष्पगुच्छ देकर तरुण चुघ का आत्मीय स्वागत किया। चुघ ने भी विधायक द्वारा दी गई शुभकामनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और जनता के बीच ‘पार्टी की जान और शान’ के रूप में लोकप्रिय आदेश चौहान की इस मुलाकात को राजनीतिक गलियारों में रानीपुर क्षेत्र के विकास को और गति देने के प्रयासों के रूप में देखा जा रहा है।
