सम्पादक :- दीपक मदान
आज राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट द्वारा कांवड़ यात्रा की तैयारियों की राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट द्वारा संचालित कांवड़ यात्रा में सेवा और व्यवस्थाओं को लेकर आज पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। साथ ही यात्रा के दौरान चलित मेडिकल सेवा के लिए विभिन्न क्षेत्रों को चिन्हित किया गया। प्रमुख घोषणाएं और जिम्मेदारियां मेडिकल सेवा की कमान प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र मौर्य और जिला संरक्षक डॉ. सुरेश सैनी को कमान सौंपी। डॉ. सुरेश सैनी ने 11 डॉक्टरों की टीम गठित की। ये टीम बहादराबाद से रुड़की और भगवानपुर के आसपास क्षेत्र में सेवा देगी क्षेत्रवार जिम्मेदारी जिला मोर्चा कार्यकर्ता जोनी सैनी की 11 सदस्यीय टीम धनौरी से बिहारीगढ़, भगवानपुर तक जिम्मेदारी निभाएगी। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शुभम सैनी रोशनाबाद से बिहारीगढ़ और हद्दीवाला से बुग्गावाला तक देखरेख करेंगे। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चेतन चौधरी की टीम सुमन नगर से रुड़की पटरी मार्ग पर निगरानी करेगी।जिला उपाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव और प्रदेश उपाध्यक्ष बिट्टू सैनी जटवाला पुल से कलियर तक टीम के साथ रहेंगे। बिट्टू सैनी हर की पौड़ी से कलियर तक की टीम का नेतृत्व करेंगे। संगठन को और मजबूत करने के लिए कुछ नई नियुक्तियां भी कीं
डॉ. दीपमाला जिला चिकित्सा प्रभारी , बिट्टू सैनी प्रदेश उपाध्यक्ष, उत्तराखंड सौरभ सैनी रुड़की सिटी जिला अध्यक्ष जोनी कुमार सैनी रुड़की जिला उपाध्यक्ष,जिला रुड़की संरक्षक डॉ सत्यपाल सैनी, राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सैनी ने कहा कि संगठन इस वर्ष पिछले वर्ष से भी बेहतर सेवा देने का प्रयास करेगा। सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि वे पूरी निष्ठा और सेवा भाव से अपनी जिम्मेदारी निभाएं।संगठन ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सेवा कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मौजूद रहें राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सैनी राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र मौर्य प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा प्रदेश संरक्षक सुशीला देवी कार्यालय प्रमुख प्रीति चौधरी गौरव श्रीवास्तव श्रीमती नीरज चौहान अन्य काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
