{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["default"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"addons":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
दीपक मदान
हरिद्वार | 30 जुलाई 2026 अवैध शराब के कारोबार पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए आबकारी आयुक्त महोदय द्वारा संचालित विशेष प्रवर्तन अभियान एवं जिलाधिकारी महोदय, हरिद्वार के सख्त निर्देशों के अनुपालन में आबकारी विभाग द्वारा एक बड़ी और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। जिला आबकारी अधिकारी श्री कैलाश चंद बिंजोला के कुशल मार्गदर्शन और आबकारी निरीक्षक श्री दर्शन सिंह चौहान (क्षेत्र-1, हरिद्वार) के नेतृत्व में गठित टीम ने राजीव नगर स्थित ‘शंकर डेयरी’ वाले के आवास पर औचक दबिश दी। विभाग की इस साहसिक, निष्पक्ष और सटीक कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में भारी हड़कंप मच गया है।

बरामदगी का विवरण:
देशी मदिरा (माल्टा ब्रांड): 138 टैट्रा पैक
रॉयल स्टैग (Whisky पव्वे): 90 पव्वे
8 PM (Whisky पव्वे): 22 पव्वे
ब्लेंडर प्राइड (Whisky पव्वे): 33 पव्वे
इमैजिन वोडका: 04 पव्वे
अंग्रेजी शराब कुल योग: 149 पव्वे
बीयंग बीयर (Beeyoung Beer): 42 कैन
बरामद की गई समस्त अवैध मदिरा को आबकारी टीम द्वारा अपने कब्जे में ले लिया गया है तथा आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

कर्तव्यनिष्ठा एवं नेतृत्व क्षमता की सराहना
”अतिरिक्त साहस, अटूट ईमानदारी और सुलझे हुए व्यक्तित्व के धनी आबकारी निरीक्षक श्री दर्शन सिंह चौहान ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट कार्यकुशलता का परिचय दिया है। क्षेत्र-1, हरिद्वार में उनके नेतृत्व में जिस दृढ़ता और पारदर्शिता के साथ इस सफल कार्रवाई को अंजाम दिया गया है, वह संपूर्ण प्रशासनिक एवं आबकारी टीम के लिए एक प्रेरणास्त्रोत है। श्री चौहान का यह साहसी दृष्टिकोण न केवल अवैध शराब माफियाओं पर कड़ा प्रहार है, बल्कि क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने की उनकी अटूट प्रतिबद्धता को भी स्पष्ट रूप से रेखांकित करता है। ”

