सम्पादक :- दीपक मदान
हरिद्वार समस्त कावड़ मेला क्षेत्र के रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने लघु व्यापार एसो के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा की अगवाई में नगर निगम सभागार से नगर आयुक्त के कार्यालय तक जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए शासन प्रशासन से मांग उत्तराखंड नगरी फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार नगर निगम प्रशासन द्वारा वर्ष 2018 के सर्वे के अनुसार नगर निगम में पंजीकृत लघु व्यापारियों के पहचान पत्र को मान्यता देते हुए आगामी 11 अगस्त तक समस्त कावड़ मेला क्षेत्र के स्थानीय कारोबारी रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर लघु व्यापारियों को स्वरोजगार करने की अनुमति मांग को प्रमुखता से दोहराया।
इस अवसर पर लघु व्यापार एसो के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा नगर निगम प्रशासन द्वारा वर्ष 2018 के पंजीकृत लघु व्यापारी जिन्हें कारोबारी लाइसेंस में पहचान पत्र जारी किए गए हैं उन सभी लघु व्यापारियों को मेला क्षेत्र में स्थानीय क्षेत्रीय अधिकारियों द्वारा आवश्यक रूप से उत्पीड़न में शोषण किया जा रहा है जो की दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने कहा नगर निगम वह सामान्य प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना उत्तराखंड लघु व्यापारी नीति नियमावली के दृष्टिगत आगामी 11 अगस्त तक समस्त मेला क्षेत्र के लाइसेंस धारक रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को व्यापार संचालन किया जाने की अनुमति दिया जाना न्याय संगत होगा। उत्पीड़न में शोषण के विरोध में जोरदार प्रदर्शन अपनी मांगों को दोहराते लघु व्यापारियों में लालचंद गुप्ता, विजय ,नरसिंह कुमार, कपिल, वीरेंद्र ,कमल पंडित, नंदकिशोर गोस्वामी ,चंदन दास ,प्रकाश भाटिया, मनीष शर्मा ,सचिन राजपूत ,प्रभात चौधरी ,रवि कुमार ,जय सिंह ,नवीन कुमार ,दीपक कुमार, कामिनी मिश्रा, सीमा देवी ,पुष्पा दास, सुमित्रा, बबीता ,अंजू पाल, सुनीता चौहान, आशा देवी ,सुमन गुप्ता आदि भारी तादाद में लघु व्यापारी शामिल रहे।
