सम्पादक :- दीपक मदान
सेलाकुई निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना सेलाकुई पर दिनांक 22.9.2025 को सूचना दी कि मेरी पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है जिस पर थाना सेलाकुई पर गुमशुदगी 26 /25 पंजीकृत की गई तथा परिजनों द्वारा आशंका जाहिर की जा रही थी कि मेरी पुत्री को गैर समुदाय के किसी लड़के द्वारा ले जाया गया है। घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत गुमशुदा की सकुशल बरामदगी तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल व उसके आस-पास आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन कर अभियुक्त के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गयी। साथ ही सुरागसी-पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। इसके अतिरिक्त एसओजी टीम की सहायता से अभियुक्त के मोबाइल नम्बर तथा सभी सोशल मीडिया एकांउट की सर्विलांस के माध्यम से मानीटरिंग की गई, जिससे पुलिस टीम को गुमशुदा के हरदोई उत्तर प्रदेश में होने की जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर तत्काल एक टीम को जनपद हरदोई रवाना किया गया। टीम द्वारा हरदोई में गुमशुदा के सम्बन्ध में गोपनीय रूप से जानकारी प्राप्त करते हुए गुमशुदा उपरोक्त को सराय थोक जनपद हरदोई से बरामद किया गया गुमशुदा के द्वारा बताया गया कि मुझे अफान नाम का व्यक्ति सेलाकुई से बहला फुसलाकर यहां लाया था जिसके द्वारा मेरे साथ दुष्कर्म भी किया गया है जिस आधार पर अभियुक्त अफान पुत्र उस्मान अली निवासी सराय थोक जनपद हरदोई गिरफ्तार किया गया। वैधानिक कार्रवाई की जा रही है
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-
1-अफान पुत्र उस्मान अली निवासी सराय थोक जनपद हरदोई उत्तर प्रदेश
पुलिस टीम :-
1- उ०नि० पी०डी० भट्ट, थानाध्यक्ष सेलाकुई
2- अ०उ०ऩि० कृपाल सिंह
3- का० फरमान
एसओजी टीम :-
1- का० आशीष
2- का० जितेन्द्र
