सुधार संवाद
नगर पालिका शिवालिक नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को तेज गति देते हुए वार्ड नंबर 13 के अंतर्गत नवोदय नगर के नागेश्वर धाम और सक्षम विहार में विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने विधिवत भूमि पूजन कर इन निर्माण कार्यों की शुरुआत की, जिससे स्थानीय नागरिकों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने के साथ क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।

शिलान्यास समारोह के दौरान अध्यक्ष राजीव शर्मा ने स्पष्ट किया कि पालिका का उद्देश्य केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि धरातल पर ठोस परिणाम लाना है। नागरिकों की प्राथमिकताओं और क्षेत्र की वास्तविक आवश्यकताओं को सर्वोपरि रखते हुए विकास योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

गुणवत्ता और पारदर्शिता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि नवोदय नगर के हर कोने तक पक्की सड़कें और उच्च कोटि की मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नगर पालिका प्रशासन निरंतर तत्पर है। “विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही हमारी प्राथमिकता और संकल्प है,” उन्होंने अपने संबोधन में दोहराया।

इस अवसर पर सभासद दीपक नौटियाल, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, श्वेता श्रीवास्तव, मुकेश रावत, भानु प्रताप, अवधेश राय, रामनिवास गुर्जर, दीपा सिंह, संचित डागर, पंकज चौहान, देव विजयकांत भाटी, अजय मलिक, निशा मलिक, रवि वर्मा, अंशुल शर्मा, गौरव गुर्जर, वेदांत चौहान, मनोज मिश्रा, रविंद्र उनियाल, संदीप चौधरी, प्रमोद तिवारी, प्रवीण, अंजलि, सती नेगी, लता, राहुल, हरदीप, बागा भंडारी, विनोद जोशी और विनोद कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
