सुधार संवाद
उत्तराखंड हरिद्वार /डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और उच्चाधिकारियों के आदेशों का पालन करते हुए हरिद्वार आबकारी विभाग ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज कर दिया है। सीमित संसाधनों और कम स्टाफ की चुनौतियों के बावजूद आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम लगातार धरातल पर आक्रामक रुख अपनाए हुए है, जिसके परिणाम अब साफ नजर आने लगे हैं।

हरिद्वार। डीएम मयूर दीक्षित के सख्त निर्देशों और विभागीय उच्चाधिकारियों के आदेशों के क्रम में आबकारी विभाग लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रहा है। इसी कड़ी में क्षेत्र-1 हरिद्वार की टीम ने आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान के नेतृत्व में पथरी क्षेत्र के जंगलों में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

कार्रवाई के दौरान टीम ने पथरी के जंगलों में सुनसान स्थानों पर छिपाकर रखे गए 5 ड्रमों को खंगाला, जिनमें लगभग 1000 किलोग्राम लहान (अवैध शराब बनाने का कच्चा माल) भरा हुआ था। टीम ने मौके पर ही इस भारी मात्रा में मिले लहान को पूरी तरह नष्ट कर दिया। इसके साथ ही, छापेमारी में 20 लीटर अवैध कच्ची शराब भी बरामद की गई, जिस पर आबकारी अधिनियम के तहत नया अभियोग दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

सीमित संसाधनों और कम स्टाफ के बावजूद बुलंद हौसले
विभाग में स्टाफ और सीमित संसाधनों की भारी कमी होने के बावजूद आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान का हौसला और कार्य के प्रति समर्पण अडिग है। तमाम व्यावहारिक बाधाओं को दरकिनार करते हुए वे लगातार मैदानी इलाकों से लेकर जंगलों तक ताबड़तोड़ दबिश दे रहे हैं। उनका यह आक्रामक और बेबाक रुख अवैध शराब और ड्रग्स के नेटवर्क को गहरी चोट पहुंचा रहा है।

माफियाओं के लिए सख्त संदेश
दर्शन सिंह चौहान के कार्यभार संभालने के बाद से ही क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों की नींद उड़ी हुई है। प्रशासनिक निर्देशों का कड़ाई से पालन कराते हुए जिस मुस्तैदी से उनकी टीम जंगलों और सुदूर इलाकों को खंगाल रही है, उससे यह साफ हो गया है कि अवैध धंधेबाजों की जड़ें अब तेजी से उखड़ने लगी हैं। इस तरह की लगातार सख्त कार्रवाइयों ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि कानून से खिलवाड़ करने वाले किसी भी माफिया को बख्शा नहीं जाएगा सक्रिय आबकारी टीमः
दर्शन सिंह चौहान (आबकारी निरीक्षक)
महावीर मैथानी (उप आबकारी निरीक्षक)
अनिरूद्ध शर्मा (प्रधान आबकारी सिपाही)
सुरेंद्र सिंह (आबकारी सिपाही)
लव शर्मा (आबकारी सिपाही)
पिंकी (आबकारी सिपाही)
