सम्पादक :- दीपक मदान
फायर यूनिट एवं कोतवाली ज्योतिर्मठ पुलिस को सूचना मिली कि टैया पुल, विष्णुप्रयाग के पास एक गाय गहरे गड्ढे में फंसी हुई है।
सूचना मिलते ही फायर यूनिट एवं चौकी मारवाडी से पुलिस टीम बिना देर किए तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर देखा कि गाय सड़क किनारे बने एक गहरे गड्ढे में फंसी हुई थी और बाहर निकलने में असमर्थ थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर यूनिट एवं पुलिस के जवानों ने तत्काल रेस्क्यू कार्य शुरू करते हुए रोप की सहायता से सुरक्षित एवं सावधानीपूर्वक गाय को गड्ढे से बाहर निकाला। पुलिस एवं फायर सर्विस के जवानों की तत्परता और संवेदनशील प्रयासों से मुश्किल में फंसी एक बेजुबान की जिंदगी को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया।
फायर यूनिट टीम-
LFM प्रदीप त्रिवेदी, FM नरेंद्र राणा, FM पूरण गिरि, FM चालक विपिन सिंह, FM अमित नाथ, FM विकास सिंह नौटियाल
