दीपक मदान
उत्तराखंड की पवित्र चार धाम यात्रा पर आए अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों के लिए चमोली पुलिस ने एक बार फिर अतिथि देवो भवः की भावना को चरितार्थ किया है। दिनांक 28/10/2025 को, पीपलकोटी क्षेत्र में एक होटल के मालिक ने पुलिस चौकी पीपलकोटी को एक महत्वपूर्ण सूचना दी। विदेशी यात्रियों के समूह का एक महत्वपूर्ण जैकेट (जिसमें अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा के समतुल्य ₹5340/- नकद रखे थे) गलती से छूट गया था। सूचना मिलते ही, चमोली पुलिस ने तत्काल दो मोर्चों पर कार्य शुरू किया।चौकी पीपलकोटी ने गुमशुदा सामान को सुरक्षित अभिरक्षा में लिया।चौकी गौचर को त्वरित संदेश भेजकर, यात्रा मार्ग पर आगे बढ़ चुकी बस को ट्रेस कर रोका गया। आज, 29/10/2025 को, विदेशी नागरिकों के अधिकृत मार्गदर्शक सरविन्द सिंह रावत को बुलाकर, पुलिस ने नियमानुसार जाँच-पड़ताल की। इसके उपरांत, पूरे ₹5340/- नकद धनराशि सहित जैकेट को सकुशल उनके हवाले कर दिया गया। चमोली पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे यात्रा के दौरान सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय पुलिस से संपर्क करें।
