गोगा जाहरवीर के दरबार में उमड़ी बिटिया फाउंडेशन की आस्था, सेवा कार्यों के लिए लिया आशीर्वाद
जय गोगा जाहरपीर के जयघोष के साथ आज बिटिया फाउंडेशन की राष्ट्रीय संस्थापक सीमा संख्यान जी ने गोगा जाहरवीर जी के मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस पावन अवसर पर उन्होंने बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया और देश की बेटियों के उज्ज्वल भविष्य तथा संस्थान की प्रगति के लिए प्रार्थना की।

सीमा संख्यान जी ने कहा कि गोगा जाहरवीर जी के आशीर्वाद से ही बिटिया फाउंडेशन को समाज सेवा की नई शक्ति मिली है। पूजा के दौरान फाउंडेशन के अन्य सदस्य गण भी मौजूद रहे, जिन्होंने भक्तिभाव के साथ इस धार्मिक आयोजन में हिस्सा लिया। बाबा के आशीर्वाद के बीच सभी सदस्यों ने मिलकर बेटियों के उत्थान और सामाजिक न्याय के संकल्प को दोहराया।
