सुधार संवाद
हरिद्वार में साइबर अपराधों पर लगाम कसने और संदिग्ध तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने गुरुवार सुबह शहर के संवेदनशील इलाकों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत पिरान कलियर, कोतवाली नगर और सिड़कुल क्षेत्र के हॉटस्पॉट बस्तियों में पुलिस टीमों ने घर-घर जाकर सघन सत्यापन किया।

अभियान के दौरान पुलिस ने 800 से अधिक संदिग्धों की जांच-पड़ताल की। बिना सत्यापन के बाहरी लोगों को किराए पर कमरे या मकान देने वाले 87 मकान मालिकों के पुलिस एक्ट के तहत चालान काटे गए। इसके अलावा, पुलिस ने 34 संदिग्ध व्यक्तियों की मौके पर ही काउंसलिंग भी की।

कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस ने स्थानीय नागरिकों को जागरूक करने पर भी जोर दिया। टीमों ने लोगों को आजकल तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी के तौर-तरीकों और उनसे बचने के लिए जरूरी सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।

विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई का ब्योरा:
कोतवाली क्षेत्रकुल सत्यापित संदिग्धपुलिस एक्ट में चालानकाउंसलिंग
कोतवाली कलियर3203013
कोतवाली नगर हरिद्वार3232212
कोतवाली सिड़कुल1613509
कुल योग 8048734
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने और अपराधियों में खौफ पैदा करने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
