दीपक मदान
हरिद्वार: अवैध शराब के काले कारोबार पर नकेल कसते हुए आबकारी विभाग ने एक बार फिर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। धर्मनगरी हरिद्वार की पवित्रता और कानून व्यवस्था को कलंकित करने वाले अवैध शराब माफियाओं को सख्त संदेश देते हुए विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि ऐसे कारोबारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
दबिश और गिरफ्तारी का ब्योरा
आज दिनांक 29 सितंबर 2026 को मिली एक पुख्ता शिकायत के आधार पर, क्षेत्र-एक हरिद्वार और जनपदीय प्रवर्तन हरिद्वार की संयुक्त टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बिशनपुर कुंडी गाँव में अचानक दबिश दी। इस छापेमारी के दौरान टीम ने उत्तर कुमार पुत्र ताराचन्द को रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से लगभग 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत गंभीर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई तेजी से जारी है।

आबकारी महकमे के सबसे ईमानदार और निडर चेहरे हैं दर्शन सिंह चौहान
अपनी बेदाग छवि, चट्टानी ईमानदारी और किसी भी दबाव के आगे न झुकने वाले निडर स्वभाव के लिए पूरे महकमे में अलग पहचान रखने वाले आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। हरिद्वार आबकारी विभाग के सबसे कड़क और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों में गिने जाने वाले दर्शन सिंह चौहान जितने अपने सख्त और दबंग अंदाज के लिए जाने जाते हैं, उतने ही अपने निर्मल, सहज और मिलनसार स्वभाव के लिए सहकर्मियों और आम जनता के बीच लोकप्रिय हैं। माफियाओं के लिए काल बने दर्शन सिंह चौहान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि देवभूमि की फिजाओं में अवैध कारोबारियों के लिए कोई जगह नहीं है।

”देवभूमि में नहीं चलेगा अवैध धंधा” — विभाग की दो टूक
आबकारी विभाग की इस बड़ी कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है। विभाग ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि चाहे वह खुलेआम अवैध कच्ची शराब का निर्माण करने वाले हों या फिर शहर के किसी भी कोने या रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब परोसने वाले — कानून तोड़ने वालों का बक्शा जाना नामुमकिन है। यह अभियान इसी कड़ाई के साथ आगे भी जारी रहेगा।
साहसिक कार्रवाई करने वाली संयुक्त टीम
इस सफल और ताबड़तोड़ छापेमारी को अंजाम देने वाली संयुक्त आबकारी टीम के प्रमुख सदस्य निम्नलिखित रहे:
दर्शन सिंह चौहान (आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र-एक हरिद्वार) – नेतृत्वकर्ता
शैलेन्द्र उनियाल (आबकारी निरीक्षक, जनपदीय प्रवर्तन हरिद्वार)
मदन चौहान (उप आबकारी निरीक्षक)
नरेन्द्र राय (उप आबकारी निरीक्षक)
संजीव कुमार (उप आबकारी निरीक्षक)
प्रधान आबकारी सिपाही: अनिरुद्ध शर्मा, सुरेन्द्र सिंह, शशिकांत, नितिन कुमार, श्रीमती पिंकीआबकारी सिपाही: नरेन्द्र शर्मा, नेहा, शिवानी आदि
