संपादक दीपक मदान
हरिद्वार : सोमवार को होटल सटेलिन में एनबीसी बियरिंग कम्पनी की ओर से कस्टमर मीट का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नेशनल इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड, जयपुर के जरनल मैनेजर शरद गुप्ता जी और वरिष्ठ मार्केटिंग अधिकारी दीपेश पाण्डेय ने प्रतिभागियों को बियरिंग्स की उत्पादन प्रक्रिया,

उनके रखरखाव तथा लुब्रिकेशन की नवीनतम तकनीकों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि एनबीसी, सीकेए बिरला ग्रुप की प्रमुख कंपनी है, जो आज एशिया की अग्रणी बियरिंग कंपनियों में शुमार है। टाटा, महिन्द्रा, मारुति, बजाज, हीरो, फोर्ड, किर्लोस्कर जैसी बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियां एनबीसी

बियरिंग्स का उपयोग कर रही हैं। साथ ही भारतीय रेलवे और सेना के वाहनों में भी इसकी महत्वपूर्ण उपस्थिति कंपनी के गौरव को दर्शाती है,कार्यक्रम में ग्लोबल बेल्ट एंड बियरिंग वरुण भारद्वाज मौजूद रहे। वहीं NBC कंपनी की ओर से सुशोभित नेगीऔर

संजय शर्मा ने भी प्रतिभाग लिया। ग्लोबल बेल्ट एंड बियरिंग के सहयोग से बड़ी संख्या में कस्टमर ने मीट में भागीदारी की,दीपेश पाण्डेय ने कंपनी के नए उत्पादों—एबीसी लुब्रिकेंट और नई श्रेणी की ग्रीस—के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दूसरे

सत्र में प्रश्नोत्तर का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बियरिंग्स के तकनीकी पहलुओं और उनके उपयोग से संबंधित शंकाओं का समाधान प्राप्त किया,कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रिटेलर्स को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना और ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता एवं संतोषजनक सेवा प्रदान करना था। एनबीसी द्वारा ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से ग्राहक संबंधों को मजबूत करने का प्रयास निरंतर जारी है।

